PATRIKA24x7

विधायक ललित चंद्राकर ने गीता जयंती की दी शुभकामनाएं।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*गीता का ज्ञान हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाते हुए जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है।**विधायक ललित चंद्राकर*

दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को गीता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध की शुरुआत में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इस दिन गीता जयंती मनाई जाती है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता अनेक महापुरुषों के लिए दार्शनिक मार्गदर्शक और आध्यात्मिक शिक्षक रही है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है। गीता में जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान मिलता है। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि गीता जयंती का पर्व भगवद्गीता के दिव्य संदेशों को आत्मसात करने का दिन है।गीता का ज्ञान हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाते हुए जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!