परस साहू।
गुण्डरदेही।
शाम होते ही मुख्य मार्ग पर चलने वाले वाहनों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाते गाड़ी चला रहे हैं। सामने से आ रही वाहन चालक की लापरवाही के चलते आज शाम 6:30 बजे एक स्कूटी सवार दुर्घटना का शिकार हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम मड़ियापार निवासी बृजलाल साहू जो सामाजिक कार्यकर्ता व कवि है वे अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 04 केक्यू 1773 से गुण्डरदेही से बालोद मुख्य मार्ग में अपने गिरी ग्राम जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक उनके सामने से एक साइकिल स्वर जा रहा था जो शराब के नशे में था और लहराते हुए साइकिल चल रहा था। इस बीच 6:30 बजे ख़ुटेरी तालाब के पास सामने से एक तेज रफ्तार वाहन टीपर लाइट नहीं दिया, जिससे बृजलाल साहू की आंखों में तेज रोशनी पढ़ने से गाड़ी अनियंत्रित हो गया और साइकिल सेटकरा गया। घटना में बृजलाल साहू के सिर एवं मुंह एवं हाथ पैर में छोटे आई हैं।
इधर घटना के बाद संजीवनी 108 को लगातार फोन से संपर्क करने के बावजूद घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया, वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग टीम योगेश सिन्हा एवं सुमित पटेल मौके पर पहुंचे और घायल बृजलाल साहू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।