गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही/ जिसमें वरिष्ठ एवं नवीन सदस्यों को सॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया साथ ही पंगत भोजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने बताया कि विकास की गति भाजपा सरकार में देखने को मिलती है जिसका उदाहरण गुंडरदेही क्षेत्र में महाविद्यालयों का खुलना सड़कों का जाल बिछाना एवं किसानों को सम्मान निधि के साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी है ।दुर्ग संभाग के सदस्यता सह प्रभारी प्रमोद जैन ने 1980 से पार्टी के स्थापना पश्चात किए गए संघर्ष की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों ने ऐतिहासिक रूप से एक पारंपरिक हिन्दू राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रतिबिंबित किया है। आज तीन दशक बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा सरकार केंद्र में विद्यमान है और निरंतर विकाश की ओर अग्रसर है ।,पहले दो सांसद चुनकर आए थे और वर्तमान में बहुमत की सरकार है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय सोच का परिणाम है। प्रदेश कार्य समिति अभिषेक शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी होती है।
,बीजेपी पार्टी का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं है अपितु जनता की सेवा करना है। मोदी सरकार द्वारा गरीब से गरीब व्यक्ति का पक्का मकान, शौचालय ,मुफ्त राशन ,नल जल इसका जीता जागता उदाहरण है। पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू ने बताया कि भाजपा सत्ता का उपयोग जन कल्याण के लिए करता है ,महतारी वंदन, उज्ज्वला, 70 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियो का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज शामिल है ।सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य केशवराम साहू ने अयोध्या में बने राम मंदिर एवं मोदी जी के “एक पेड़ मां के नाम “विषयों पर कविता के माध्यम से अपनी बात रखी।
बूथ अध्यक्ष कौशल कुमार साहू एवं उनके पदाधिकारी चित्रकांत कतलम, भास्कर वर्मा, योगेश शर्मा, राज आर्यन, अजय साहू ने शाल श्रीफल से अतिथियों का अभिनंदन किया एवं बताया कि 300 भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाए गए हैं जिनका अभिनंदन समारोह रखा गया इस कार्यक्रम में ब्रह्मा देवांगन, परमानंद देवांगन ,उत्तम देवांगन, नेतराम साहू ,भुवनेश्वर कतलम, अशोक यादव ,रामचंद्र साहू, कृष्णा देवांगन , डेरहा राम साहू, राजेंद्र देवांगन ,देवानंद देवांगन, सूरज साहू, जयंती देवांगन, तरूलता शर्मा ,श्रद्धा साहू , खोमिन वर्मा ,वैजयंती साहू, लक्ष्मी देवांगन ,सतवंतिनसाहू, भगवान सिंह कतलम , अरुना ठाकुर ,वृंदा ठाकुर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।