Skip to main content

PATRIKA24x7

विधायक संगीता सिन्हा ने लाखों रुपए की विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*आज संजारी बालोद के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका में गोड़वाना सामुदायिक भवन,ख़ुर्शीपार में सामुदायिक भवन, लोककला मंच के पास टीना शेड मनौद में कलामंच एवं किसान कुटीर भवन निर्माण का बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का लोकार्पण किया।*

इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंडी अध्यक्ष भोला राम देशमुख ,ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव ,जनपद सदस्य शारदा सिन्हा,महामंत्री रोहित सागर, दिलीप सिन्हा,देवानंद ठाकुर जी,सरपंच सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!