Skip to main content

PATRIKA24x7

राज्य सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय आईटीआई गुण्डरदेही में रंगोली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

परस साहू

गुण्डरदेही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले राज्य सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज शासकीय आईटीआई गुण्डरदेही में रंगोली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही के प्राचार्य ने बताया कि राज्य सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में सभी व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें राज्य शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षण अधिकारी, कार्यालयीन स्टाॅफ सहित प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!