गुण्डरदेही।
ब्लॉक मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम ईरागुड़ा में सतनामी समाज द्वारा संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु बाबा घासीदास की जयंती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम में जैतखाम सौंदर्यीकरण एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान के लोकार्पण व सामुदायिक भवन में सेड निर्माण का पूजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, अध्यक्षता संजय बारले अध्यक्ष सतनामी समाज बालोद, विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, ममता निजानंद चंद्राकर जनपद सदस्य गुण्डरदेही, संजय जोशी महासचिव जिला सतनामी समाज बालोद, नीलकंठ टंडन अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज गुण्डरदेही, संदीप जोशी महासचिव तहसील सतनामी समाज गुण्डरदेही, जीवन बंदे पूर्व अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज अर्जुंदा के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इन लोगों का वरिष्ठ सम्मान समारोह भी हुआ
डॉक्टर के पी चंद्राकर, डॉ ए पी चंद्राकर, गुलाब चंद्राकर, दशरथ निषाद, सचिव योगेश पटेल, असम राइफल भारत साहू, शिक्षक गोविंद चंद्राकर, समाजसेवी हरि निषाद, मकान ठेकेदार नीलकंठ साहू, शिक्षक सोनू चंद्राकर, महेंद्र दास मानिकपुरी, वीरेंद्र साहू, राजेश बघेल, संतोष कुमार यादव, सुनील यादव, खगेश कौशिक, गजेंद्र चंद्राकर ओमप्रकाश चंद्राकर सीआरपीएफ ओम प्रकाश चंद्राकर पूर्व सरपंच इन लोगों का सतनामी समाज द्वारा सम्मान शाल श्रीफल से किया गया।
कार्यक्रम 18 दिसंबर बुधवार को 4:00 बजे संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में बालिका पंथी पार्टी ईरागुड़ा द्वारा पंथी गीत की प्रस्तुति की गई। समाज अध्यक्ष के पहले कार्यक्रम संयोजक पवन जोशी, समाज के अध्यक्ष अमरूद बारले, उपाध्यक्ष सूकचंद देशलरहे चमन मारकंडे, अजय पाल जोशी, दौलत भंडारी, नारायण जोशी, माखन जोशी, सदस्य गण टिकेश्वर जोशी, हरि मारकंडे, मानसिंह देशलहरे, उदय राम जोशी, कुंवर सिंह कुर्रे, तुकाराम जोशी, लक्ष्मी जोशी, आयोजन सतनामी समाज ईरागुड़ा एवं कार्यक्रम के संचालक योगेश चंद्राकर सरपंच उपसरपंच एवं ग्राम पंचायत ईरागुड़ा के योगदान से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

