परस साहू
गुण्डरदेही।
स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने स्वास्थ्य कर्मचारीगण एवं मितानिनो को रोग के लक्षण के विषय में जानकारी दिया, टी बी के लक्षण दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, खखार में खून आना, लगातार वजन घटना, छाती में दर्द होना, गर्दन में गाठ कुष्ठ के लक्षण चमडी पर दाग जो सुन्नपन हो, जो घाव भर नहीं रहा हो, चमड़ी पर तेलिया तामिया चमक हो, तंत्रिका में मोटापन सून्नपन हो, हाथ पैर में झुनझुनी सून्नपन हो, ऊंगलियों का टेडा होना, पंजे कलाई झूल जाना, आंख के पलक का बंद न होना,
उक्त लक्षण वाले व्यक्तियों की खोज करने के लिए मितानिनो एवं स्वास्थ्य कर्मचारीगण के द्वारा घर घर सर्वे किया जाना है आयोजन में स्वास्थ्य कर्मचारीगण मितानिन प्रशिक्षकगण, मितानिनगण उपस्थित थे,

