PATRIKA24x7

सुशासन दिवस पर अर्जुंदा भाजपा ने निकाली पदयात्रा।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*अर्जुंदा -* पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अर्जुंदा द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई बासीन से कुरदी मार्ग पर पदयात्रा कर कुरदी में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।जहां पंडित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की जिसके पश्चात बच्चो ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे उनके द्वारा रचित कविता का पाठ किया।

जिसके बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष टोमन साहू ने अटल बिहारी वाजपेई जी के कांकेर यात्रा का स्मरण कर उनकी सादगी और विनम्रता का बखान किया। जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण हेतु पंडित अटल बिहारी वाजपेई के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वही नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अटल बिहारी वाजपेई की सोच और उनके सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को छत्तीसगढ़ के साथ साथ पूरे भारत के विकास के लिए संजीवनी बताया। इस कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम के संयोजक सरपंच कुरदी संजय साहू व सरपंच बासींग संतोष तारम ने किया।मंच संचालन केशू साहू ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा.दौलत देशमुख, गविंद साहू,पंकज चौधरी, देवेंद्र साहू,ओमकार सिन्हा,हरीश साहू, शिव देवांगन,सतीश साहू, डोमन साहू, इलाराम साहू,तुकाराम साहू,पीमन साहू,नवीन राजपूत,शिखर साहू,अंकालु राम साहू,मूलचंद साहू, बी.आर. साहू,अश्वन बाई,सुशीला,संगीता बाई,लता बाई,गौरी बाई, फिरतू ठाकुर, डोमन साहू,मनहरण साहू,संतराम साहू,अनूप राम साहू, पुरन तारम,योगेंद्र देशमुख,बिस्केतु राम, खम्मन साहू,कमल किशोर साहू, परमेश्वर साहू,केजुराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवम् ग्रामवासी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!