PATRIKA24x7

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के विधिवत लोकार्पण हेतु व शासकीय कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन हेतु चयनित स्थल मां बंजारी मंदिर जूंगेरा मिनी स्टेडियम का मुआयना करने पहुंचे भाजपा जिला के पदाधिकारीगण।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही 08-01 -2025 दिन बुधवार को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन बालोद जिले में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सन् 2022 में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन किया था, और उनका आगमन इसी भाजपा जिला के विधिवत् लोकार्पण व शासकीय कार्यों के भूमि पूजन के लिए हो रहा है, सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है ,कि हमारे प्रदेश के मुखिया का आगमन बालोद जिला मुख्यालय में होने जा रहा है।

चयनित स्थल का मुआयना करने पहुंचे, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता राजा दीवान, नरेश यदू,शाहिद खान, अमित चोपड़ा, विश्वास गुप्ता, संतोष कौशिक, रवि पाण्डे,व समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!