परस साहू
गुण्डरदेही।
ब्लॉक मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम खुटेरी में 7 दिवसीय अखंड श्री रामनाम सप्ताह एवं रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 10 जनवरी से आरम्भ हो चुकी है जो आगामी 17 जनवरी तक आयोजित होगी। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीण पूरे सात दिनों तक काम बंद कर आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री राम की भक्ति में डूबे रहते हैं।
आयोजन में 15 जनवरी को तुलसी वर्षा एवं 16 जनवरी को दही लुट का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा विशेष एवं आकर्षक रूप से मनाया जाता हैं। दही लुट देखने भक्तों का तांता लगा रहता हैं, आसपास के ग्रामीण दही लुट का खूब लुप्त उठाते है। ग्राम में श्री राम नाम यज्ञ सप्ताह होने से सुख शांति सौहार्द्र पूर्ण रहता हैं। उक्त जानकारी अधिवक्ता एवं आयोजक समिति के कोषाध्यक्ष पेमन साहू ने दी है।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच नविता साहू होंगे, अध्यक्षता भारत लाल ठाकुर करेंगे। विशेष अतिथि पंच रूपेश्वरी साहू, अवध राम साहू, ढाल सिंह साहू, एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक होंगे। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों के लिए प्रथम पुरस्कार 3001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2501 रुपए, तृतीय पुरस्कार 2001 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 1501 रुपए, पंचम पुरस्कार 1101 रुपए इसके साथ ही विभिन्न आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।