Skip to main content

PATRIKA24x7

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शिविर के तृतीय दिवस किया देवपाडुम प्राकृतिक जलाशय का शैक्षणिक भ्रमण।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत अरमुरकसा के तृतीय दिवस की शुरुआत गाँव में प्रभात फेरी व जागरुकता सम्बन्धी नारों के साथ किया गया तत्पश्चात सभी स्वयंसेवको की शारीरिक स्फूर्ति बनाये रखने योग, पीटी व प्राणायाम कराया गया अन्य गतिविधि के दौरान गाँव मे परियोजना कार्य गालियों मे पानी निकासी हेतु नालियों की सफाई एवं चौक चौराहों , दीवारों पर रासेयो प्रेरक उद्बोधन लिखने का कार्य किया गया।

बौद्धिक परिचर्चा सत्र के अंतर्गत सभी रासेयो स्वयंसेवको को शैक्षणिक भ्रमण हेतु देवपाडुम जलाशय ले जाया गया जहां सभी स्वयंसेवक द्वारा जलप्रपात के भौगोलिक स्थिति उसके सम्पूर्ण इतिहास के साथ ही अन्य जानकारी से अवगत हुये, झरने की संरचना काफी रमणीय है जिसमें हमें काफी कुछ भौतिक संरचना के भागो को जानने का मौका मिला यह झरना पानी के निरंतर कटाव से स्टेलाग्टाइट (भूमि स्तंभ) तथा चिकनाहट में परिवर्तित हो गई है इस झरने में स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय जुगाड़ से डेम शटर का निर्माण किया गया है यह झरना पानी के नीछेपन से नदी शैल गुफा कंदराओं के समान बना है इस झरने के आसपास घने वन का विकास हुआ है जिसमें सदाबहार पेड़ जलाऊ लकड़ी इत्यादि वृक्ष की बहुलता है।

भौतिक परिचर्चा में यशवंत टंडन वरिष्ठ स्वयंसेवक अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और शिविर में स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास की बात कही।

शिविर स्थल में वापिस आकर देशी खेल कूद के माध्यम से उनकी बौद्धिक एवं शारीरिक विकास हेतु ग्राम वासियों को संदेश दिया गया। समीक्षा बैठक व ग्रामीण सर्वे में घरों मे जाकर विभिन्न जानकारी लिया जैसे कि गांव में किस प्रकार की समस्याएं हैं जिसे राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार सात दिवस के अंतर्गत पंचायत तक पहुंचाने का प्रयास करेगा। रात मे संस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता संबंधी, दहेज विरोधी विचारधारा पर प्रहसन प्रस्तुत किया गया यह सम्पूर्ण कार्य शिविर का तृतीय दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन. खरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस शिविर में शिविर नायक लक्ष साहू , मुख्य सलाहकार देवेंद्र कुमार साहू, गजेंद्र ढीमर विशेष सलाहकार राहुल निषाद, विश्वजीत बघेल परियोजना प्रभारी मनीष , लोकेंद्र अनुशासन प्रभारी चंद्रेश यादव सेमत अन्य सभी पदाधिकारी एवं शिविरार्थी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!