Skip to main content

PATRIKA24x7

➤ यातायात नियमों के पालन कराने कलेक्टर कार्यालय बालोद के सामने वाहन चेकिंग कर कार्यवाही किया गया।

परस साहू

गुण्डरदेही।

➤ शासकीय कर्मचारीयों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अन्य वाहन चालको पर एम व्ही एक्ट के कुल 51 प्रकरण, कुल 23,700 रू समन शुल्क वसूला गया।

➤ लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पाम्पलेट बाटकर मंडई मेला में लोगो को यातायात नियमों के संबंध में समझाईश देकर जागरूक किया जा रहा है।

गुण्डरदेही  पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी, मोनिका ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश राठौर के मार्गदर्शन में, दिनांक 14.01.2025 को यातायात पुलिस बालोद द्वारा जागरूकता अभियान के तहत् लोगो को तथा शासकीय कर्मचारीयों को समझाईश दिया गया तथा यातायात उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही किया गया।

जिला संयुक्त कार्यालय बालोद के सामने यातायात पुलिस बालोद द्वारा शासकीय कर्मचारीयों का बिना (हेलमेट/बीना सीट बेल्ट) लगाए वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही किया गया। यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही कर समझाईश दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात जागरूकता रथ द्वारा जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में मंडई मेला में भ्रमण कर पाम्पलेट बाटकर लोगो को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

• यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान आज दिनांक 14.01.2025 को यातायात जागरूकता रथ मालीधोरी, दुधली, डेंगरापार के साप्ताहिक बाजार एवं मंडाई मेला में पहुंचकर आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एंव सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है।

जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ लापरवाह वाहनों चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया जा रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले, कुल लापरवाह 51 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर 23700 रू. बसूल किया गया है। साथ ही वाहन चालकों को शराब सेवन कर वाहन न चलाने, मोबाईल का उपयोग न करने, सीलवेल्ट लगाने, बिना हेलमेट वाहन न चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देने तथा संयमित गति से सही दिशा में वाहन चलाने वाहन संबंधित दस्तावेजो को अपने साथ रखने के संबंध में समझाईश दिया गया।

आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाईश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर हिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगायें व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!