PATRIKA24x7

नगरी निकाय एवं त्रिस्तरी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही भारतीय जनता पार्टी पूरे जिले में त्रिस्तरीय चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। जिसके चलते जिले के प्रत्येक मंडल में 15 व 16 तारीख को 30 तारीख पंचायत एवं नगरी निकाय चुनाव की तैयारी हेतु बैठक रखी गई इसी क्रम में भाजपा मंडल अर्जुंदा की बैठक राधा कृष्ण मंगलम भवन में संपन्न हुई। जहां पूरे चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक की भूमिका में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद भाजपा की पितृ पुरुषों के पूजा अर्चना के पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरी पंचायत एवं नगरी निकाय के चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस को उखाड़ फेंक पिछले पांच वर्षो में हुई ग्रामीण अंचलों की दुर्दशा से छुटकारा पाने की बात कही।श्री गुप्ता ने कहां की भाजपा में कोई एक व्यक्ति किसी पद के लिए टिकट नहीं बाटेगा बल्कि क्रमानुसार पहले मंडल फिर जिला फिर संभाग से विभिन्न पदों के लिए भाजपा की टिकट एवं प्रत्याशियों के अधिकृत किए जाने की प्रक्रिया की जाएगी।

वही कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरा उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अगर चुनाव लड़ना चाहता है। तो बेबाकी से अपनी बात रखे भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी एक-एक नाम पर विचार करेगी और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पार्टी अपना फैसला करेगी और जो भी पार्टी फैसला करेगी। हम सब उसे पर मिलकर काम करेंगे भाजपा मंडल अर्जुंदा के कार्यकर्ता बहुत क्षमता वान कार्य करता है। आप लोगों ने कई दफा इसे साबित भी किया है। बस एक जुटता की साथ हम अगर आगे बढ़े तो भाजपा मंडल अर्जुंदा इस त्रिस्तरीय चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव में हमारा प्रदर्शन सत प्रतिशत होगा।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यादव संध्या सिंह भारद्वाज पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन जिला पंचायत सदस्य नीतीश मोंटी यादव महामंत्री मंडल पवन सोनबरसा,कमलेश पाण्डे,मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र साहू, गविंद्र साहू, युगल बोरकर,रूखमणी सोनकर,संगीता चंद्राकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवम कार्यकर्ता मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!