परस साहू
गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही बालोद- भारतीय जनता पार्टी मंडल बालोद के तत्वावधान में व नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन व पूर्व बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष यशवंत जैन के सौंजन्य से नगर पालिका बालोद क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के लिए भिलाई के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा दिनांक 18/01/2025 को निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण किया जाना है आप सभी शहर वासियों से निवेदन है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ लेवे, लाभ लेने वालों से अनुरोध है कि साथ में अपना आधार कार्ड अवश्य लाएं।
यह एक दिवसीय निःशुल्क जांच शिविर 18 जनवरी 2025 को दोपहर 11:00 बजे से 2:00 तक कबीर मंदिर के पास शिकारी पारा बालोद में फिर उसके बाद समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक गांधी भवन बुधवारी बाजार बालोद में होना है। व साथ ही जैन ऑप्टिकल घड़ी चौक बालोद में दिनभर जांच की जाएगी आप कहीं पर भी जाकर अपने नेत्र की जांच निशुल्क करा सकते हैं।

