लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही ब्लॉक में वन विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संरक्षण के चलते प्रतिबंध आरामिलों में अर्जुन वृक्ष का चिरॉन लगातार जारी है। क्षेत्र में लगभग 20 से 22 आरामिल संचालित हो रहा है जिसमें से कुछ चुनिंदा आरामिल संचालक किसानों की जलाऊ लकड़ी का चिरान करते हैं, बाकी अन्य आरमिलो में भारी भरकम अर्जुन वृक्ष का चिरान किया जा रहा है।
आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा अर्जुन वृक्ष की कटाई परिवहन एवं चिरान पर प्रतिबंध लगाया गया है। परंतु वन विभाग और राजस्व विभाग के साथ गांठ के चलते क्षेत्र के आर मिलो में अर्जुन वृक्ष की चिरान किया जा रहा है, क्षेत्र में ऐसे दर्जनों आरामिल है जहां पर अर्जुन वृक्ष का चिरान हो रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर उन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों से प्राप्त तक जानकारी के मुताबिक में ब्लॉक में,,, शाम ढलते ही चैनगंज के महावीर धर्म कांटा लकड़ी के वजन नापने कतर पर लगे रहते हैं वहां चाहे तो अधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं, इतना ही नहीं लकड़ी माफिया अपने ट्रैक्टर ट्राली से बाहर निकाल कर परिवहन करते हैं,,,
कभी भी इस पर यातायात पुलिस विभाग कार्रवाई नहीं किया है जबकि यातायात पुलिस अन्य वाहनों में अगर छोटा सा भी डाला बॉडी से बाहर सामान निकले तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशान करने के उद्देश्य से उसे पर चालानी कार्रवाई करते हैं लेकिन लकड़ी माफियाओं के साथ पुलिस कितनी शॉर्टकट की ट्रैक्टर ट्राली से बाहर लकड़ी परिवहन करने वालों पर खुली छूट दे रखी है।
गुण्डरदेही ब्लॉक में संचालित आरामिल की सूची….
देवकरण जैन पिता सरदारमल जैन (जैन सां मिल) ओडारसकरी, भुनेश्वर प्रसाद देशमुख पिता बिशाल सिंह देशमुख (देशमुख सा मिल) मोंहदीपाट, सतीश चंद्र तिवारी पिता राममूर्ति तिवारी (हरि ओम सा मिल) मटेवा, केसरी बाई पति प्रेमसिंह क्षत्री (पसौद सां मिल) पसौद, सनीत कुमार साहू पिता श्यामलाल साहू (साहू सा मिल) ग्राम चिचबोड़, बालमुकुंद बघेल पिता भीखम राम बघेल (बघेल सा मिल)
ग्राम सिरीं, संतोष शर्मा पिता रामनारायण शर्मा (शर्मा सां मिल)भरदाकला, सुगेश्वर प्रसाद धनकर पिता श्यामलाल धनगर (धनकर सा मिल) रजोली, जगजीत शर्मा पिता ताराचंद शर्मा (शर्मा सां मिल) गुण्डरदेही, देवेन्द्र सिंह राय पिता अशोक कुमार राय (राय सा मिल) चैनगंज गुण्डरदेही, रूपेन्द्र सिंह करण सिंह (लक्ष्मी सां मिल) सिकोसा, साजिदा बानो पिता शेख लतीफ (शेख फिरदौस सा मिल) चैनगंज गुण्डरदेही, पुष्पलता पति भोजराम गोडेला (हरमुख सा मिल), दिनेश देवांगन पिता बालाराम देवांगन (महावीर सां मिल,) डुंडेरा, दिलीप देशमुख पिता रामाधार देशमुख (देशमुख सा मिल)
ग्राम खल्लारी गुण्डरदेही, हर्ष तिवारी पितासतीशचंद्र तिवारी (सत्यसाई सां मिल) अर्जुन्दा, मनोज देवांगन पिता केशव लाल देवांगन (देवांगन सां मिल, ) अर्जुन्दा, कौशिल्या देवी, सेत सिंह देवांगन, (देवांगन सा मिल) कांदूल, छन्नूलाल देवांगन पिता तातु राम देवांगन (देवांगन सा मिल) गुरेदा अर्जुन्दा, घासीराम चापले पिता सुरीत राम चापले (चापले सां मिल,) सिकोसा, रोहित खण्डेलावाल पिता श्यामसुंदर खण्डेलवाल निवासी लिमोरा,(खण्डेलवाल सा मिल), दिलीप देशमुख पिता रामाधार देशमुख (दिलीप टिम्बर एण्ड सा मिल ) खल्लारीइन आरामिलो पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक कोई भी जांच करवाई नहीं की गई है।
वहीं राजनीतिक साथ गांठ के चलते बीते सत्र में सिर्फ ग्राम रजौली के एक आराम मिल पर कार्रवाई की गई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि अन्य आरामिलों पर भी छापे मार करवाई होगी, परंतु राजनीतिक संरक्षण के चलते आरामिलों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ चुनिंदा आरमिलो पर ही किसानों की जलाऊ लकड़ी का चिरान हो रहा है। अगर विभाग जांच करें तो 15 से भी अधिक आरामीलो में भारी भरकम अर्जुन वृक्ष का चिरान मिलेगा। परंतु जिम्मेदार कुंभकरणीय नींद पर है।
उक्त मामले में बालोद पुलिस अधीक्षक सरजू राम भगत ने कहा बहुत जल्द ऐसे वाहनों पर कार्रवाई होगी, ट्रैक्टर ट्राली से बॉडी डाला के ऊपर लकड़ी लोडिंग परिवहन कर रहे हैं। जिससे पीछे की ओर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, बहुत जल्द कार्रवाई होगी।
उक्त मामले में तहसीलदार कोमल ध्रुव ने कहा बहुत जल्द संयुक्त टीम बनाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।