Skip to main content

PATRIKA24x7

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम कोकड़ी , चिरपोटी करगाडीह में रखी विकास करोड़ों रुपयों की नवीन विकास कार्यों की नींव। मल

परस साहू

गुण्डरदेही।

*54 लाख 70 हजार रूपए की विकास कार्यों की सौगात रखी*

गुण्डरदेही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकड़ी, चिरपोटी व करगाडीह में आयोजित भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत राशि ₹8.00 लाख) एवं कृष्णा निर्मलकर के घर से सुख निर्मलकर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत राशि ₹6.00 लाख)सीसी रोड निर्माण कार्य प्रहलाद निषाद घर से सेतु साहू घर तक 8.00लाख रूपये सीसी रोड निर्माण कार्य स्कूल के पीछे से सुखरी पहुंच मार्ग तक 6.00 लाख रूपये सेड निर्माण कार्य प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में 10.00 लाख रूपये डोम सेड निर्माण कार्य कला मंच में 3.20 लाख रूपये आबादी पर में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 4.00 लाख रूपये वार्ड नंबर 2 में सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य(आबादी पर) 6.10 लाख रूपये सीसी रोड निर्माण कार्य भान बघेल घर से सुखचंद यादव घर तक 7.40 लाख रूपये का भूमिपूजन किया। विकास कार्यों की आधारशिला रखते हुए क्षेत्रवासियों को इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो, यही शुभकामना! समृद्ध, सशक्त और प्रगतिशील ग्राम कोकड़ी की ओर एक और कदम।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य सामने रखा है। इसी के अनुरूप हम भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ा रहे है। पिछले एक साल में हमारी विष्णु देव साय सरकार ने मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है।

इस साल छत्तीसगढ़ में धान की फसल अच्छी हुई है। 3100 रुपए क्विंटल के दाम से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की खरीदी हो रही है। इस साल किसान भाइयों के घरों में रिकॉर्ड पैसा आने वाला है। अभी किसान भाइयों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान हो रहा है, शीघ्र ही उनके खातों में अंतर की राशि भी भेज दी जाएगी। हमारी सरकार राज्य के गरीब परिवारों को पांच साल तक निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को हमने चार हजार रूपये से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है।

चंद्राकर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी आवासहीन पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। हमने सरकार के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन प्रदेश के आवासहीनों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के लिए 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना की घोषणा की है। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ को 4 लाख नए आवास के लिए सहमति दी है। उन्होंने कहा नये सर्वे में अब हितग्राहियों की मासिक आय सीमा बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा जिनके पास ढाई एकड़ सिंचित भूमि या पांच एकड़ असिंचित भूमि है, वे भी अब इस योजना के तहत पात्र होंगे । हितग्राही अब स्वयं भी अपने आवास हेतु मोबाइल एप के जरिए आवेदन और सर्वेक्षण कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर , जनपद पंचायत सदस्य राकेश हिरवानी , उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर , मंडल महामंत्री सोनू राजपूत , बूथ अध्यक्ष लोचन प्रसाद साहू , सरपंच परमिला रोशन साहू सरपंच गोवर्धन बारले, सरपंच पोषण लाल साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत, जनभागीदारी अध्यक्ष प्रवीण यदु युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम् वर्मा लक्ष्मीनारायण साहू, हूबी लाल चंद्राकर, तेजराम साहू,गोपाल ठाकुर, ईश्वर साहू,रोहित साहू विक्की शर्मा,विदेशी साहू ,रामसिंग चंद्राकर, फलास चंद्राकर,नीलम मारकंडे टीकाराम राम यादव,धनश्याम साहू, बाबू लाल निषाद, एवं पंच गण व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!