PATRIKA24x7

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ में शामिल हुए प्रमोद जैन,,,

परस साहू

गुण्डरदेही।

नगर पंचायत गुंडरदेही में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ एवं नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ,भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु , गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे ,अर्जुंदा मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ,पार्षद हरीश निषाद , एसडीएम प्रतिमा ठाकरे जी ,तहसीलदार कोमल ध्रुव, सीईओ जांगड़े सर,नगर पंचायत सीएमओ पटेल मैडम, अर्जुन्दा तसीलदार साहू  ,एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जहां नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी स्वच्छता दीदीयों को शॉल एवं श्री फल देकर सम्मानित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद जैन जी ने बताया कि प्रदेश की साय सरकार विकास के पथ पर सतत अग्रसर हो रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिये समाज के हर वर्ग के साथ ही अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में हमारी भाजपा की सरकार काम कर रही है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा गरीब भूमिहीन श्रमिको के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ कर पात्र हितग्राहियों के खाते में 10,000 रुपए प्रतिवर्ष राशि अंतरण करेंगे। साय सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ से प्रदेश के 5 लाख 62 हजार भूमिहीन श्रमिकों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।पूर्व पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रदेश की सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!