संस्थापक परस साहू
धमतरी से ढाल साहू की खास रिपोर्ट।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद धमतरी में पहली बार आगमन हुआ, जिसका स्वागत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित शहर वासियों ने बड़े धूमधाम से किया,
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को माला पहनकर मुंह मीठा कर बधाई दिया, कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ विश्वास का किरण किरण सिंह देव के नारे भी लगे। मीडिया से चर्चा करतेहुए किरण सिंह देव ने सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ ने नेताओं का आभार व्यक्त किया,
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश संगठन की टीम आगे पीछे होगी और इन सभी चीजों नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए रणनीति तय करेंगे,
उन्होंने भाजपा से ज्यादा दावेदार होने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को काफी विश्वास है, इसलिए कोई कांग्रेस की ओर जाना नहीं चाहता जिसमें हमारा कोई दोष नहीं है,
दावेदारों को टिकट देने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जीत पहली प्राथमिकता है और इस बार तय किया गया है कि दावेदारों का नाम से आये ऊपर से नाम नहीं है नीचे के कार्यकर्ता यहां की जनता के आधार पर प्रत्याशी चयन होंगे, नए पुराने सबको मिलाकर जीत की प्राथमिकता है।

