PATRIKA24x7

*पंचायत और नगरीय निकायों के विकास के लिए एक-एक वार्ड, शहरों में खिलाना है कमल : डिप्टी सीएम अरुण साव।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं से कहा- एकजुटता से मिलेगी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जीत*

गुण्डरदेही मुंगेली। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव आज जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में आयोजित संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित हुए। इस बैठक में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एकजुट होकर लड़ने के लिए देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संकल्पित किया। उन्होंने कहा कि, सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में कड़ी मेहनत एवं समर्पण के साथ एक-एक वार्ड, शहरों में कमल खिलाना है।

 साव ने कहा कि, भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सांसद और विधायक बनाया है। अब वार्ड के पंच एवं पार्षद भी भाजपा का बनाना है, ताकि विकास कार्यों में कोई व्यवधान ना आए।उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं की है। ये राजनीति कार्यकर्ता का चुनाव है। पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा नेताओं को जिताकर कमल फूल की ताकत बढ़ानी है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि समय से पहले और किस्मत से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। कोई अवसर अंतिम अवसर नहीं होता है। धैर्य के साथ आगे बढ़ना है। साव ने कहा कि, कांग्रेस को विकास से लेना देना नहीं है। भाजपा ने ही विकास किया है, इसलिए एकजुट होकर जन जन तक राष्ट्रवाद की विचारधारा को पहुंचाना है।

बैठक में विधायक पुन्नूलाल मोहले , जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी किशोर राय, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
…….. ……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!