गुण्डरदेही।
आपको बता दें की संजय साहू क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता माने जाते हैं। जनपद सदस्य में कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। संजय साहू पूर्व में भी जनपद सदस्य रह चुके हैं। वह सन 2010 से 2015 तक जनपद पंचायत गुण्डरदेही सदस्य के रूप में सेवा दे चुके हैं। वहीं पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार में तेजी देखने को मिल रही है।
कांग्रेस के अधिकृत जनपद सदस्य प्रत्याशी संजय साहू ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है उसके लिए मैं पार्टी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। जनपद सदस्य चुनाव में जनपद पंचायत गुण्डरदेही अंतर्गत सभी जनपद सदस्यों को निश्चित ही जीत मिलेगी।