PATRIKA24x7

राजेश अवस्थी के निधन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जताया शोक।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*छालीवुड अभिनेता और भाजपा के युवा नेता राजेश अवस्थी का निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को हमेशा आगे बढ़ाया : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*कांग्रेस ने पांच साल नगरीय निकायों की दुर्दशा की, आरोप लगाने के पहले छत्तीसगढ़ की जनता को दें जवाब : डिप्टी सीएम अरुण साव*

गुण्डरदेही रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ी फिल्म के कलाकार एवं भाजपा के युवा नेता राजेश अवस्थी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, राजेश अवस्थी बहुत ऊर्जावान, प्रतिभाशाली और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार थे। वे छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, राजेश अवस्थी ने लगातार भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य किया। उन्होंने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जिम्मेदारी बखूबी निभाई। ऐसे युवा नेता और युवा कलाकार का निधन पार्टी एवं छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। युवा साथी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देता है।

परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिजनों और शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहने की संबल प्रदान करें।

*कांग्रेस ने की शहरों की दुर्दशा, जनता से माफी मांगे*

कांग्रेस के आरोप पत्र पर साव ने पलटवार करते हुए कहा कि, नगर निकायों और प्रदेश में कांग्रेस पांच साल तक सत्ता में रही। पांच साल के कार्यकाल में शहरों की दुर्दशा की, हमने उसे सुधारने का काम किया। कांग्रेस इसकी चर्चा करने के बजाय आरोप लगा रही है। कांग्रेस के आरोप पत्र में कोई दम नहीं है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!