PATRIKA24x7

💥BIG BREAKING NEWS💥 उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर 86 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश,,

परस साहू

गुण्डरदेही।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद त्रिपाठी जी को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया*

*कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश से नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिलेगा फायदा*

गुण्डरदेही लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा चुनाव कार्यालय लोरमी में विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद त्रिपाठी जी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। वहीं सारधा जनपद क्षेत्र में दो प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया है और भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

साव ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मोदी सरकार निःशुल्क चावल दे रही है, वहीं साय सरकार महतारी वंदन से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। वास्तव में गरीबों की चिंता भाजपा सरकार ने की है। मोदी जी ने शौचालय, आयुष्मान कार्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार में डबल फायदा मिल रहा है। राज्य में जब से साय की सरकार बनी है। विकास कार्य गांव और शहरों में हो रही है। इन जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम गुणापुर, परसवारा, बाबूटोला, घहमरी, महामाई, नारायणपुर के ग्रामीणों ने भाजपा परिवार में शामिल हुए।

नंद त्रिपाठी जी पूर्व जनपद सदस्य रहे। उनके साथ दो पूर्व सरपंच एवं दो वर्तमान प्रत्याशियों ने पार्टी प्रवेश किया है। साव ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत, अभिनंदन किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आने से ताकत मिलेगी। सब मिलकर लोगों की सेवा के लिए काम करेंगे।

*लोरमी के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क*

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं वार्ड प्रत्याशी 14 सोहन डड़सेना जी वार्ड 15 प्रत्याशी सुनील अहिरवार जी, वार्ड 16 से रंजिता भास्कर जी, वार्ड 18 से पूर्णिमा यादव के पक्ष में जनसभा किया। उन्होंने लोरमी के विकास के सभी उम्मीदवारों को जिताने का आग्रह किया।

…. ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!