PATRIKA24x7

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौण्डीलोहारा में मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्य का किया अवलोकन।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हैण्ड्सऑन कराने के दिए निर्देश।

गुण्डरदेही//कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौण्डीलोहारा में पहुँचकर नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत वहाँ चल रहे मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान चन्द्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी भी ली। चन्द्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा पीठासीन अधिकारी सहित सभी मतदान अधिकारियों को अनिवार्य रूप से हैण्ड्सऑन कराने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान चन्द्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को लोकसभा एवं विधानसभा आम निर्वाचन तथा नगरीय निकाय आम निर्वाचन के दौरान ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के अंतर के संबंध में जानकारी ली। चन्द्रवाल ने मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान दिवस को सभी नगरीय निकायों के सभी मतदान केन्द्रों के बाहर अनिवार्य रूप से ईवीएम को प्रदर्शित कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीएम शिवनाथ बघेल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!