PATRIKA24x7

गुण्डरदेही नगर में दिखा भगवा का लहर,, अध्यक्ष के साथ 9 पार्षदों को मिली जीत,, ट्रिपल इंजन की गति से होगा विकास कार्य,, प्रमोद जैन।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत गुण्डरदेही में भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद जैन ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी के के राजू चंद्राकर को 191 वोट से मात देकर विजय प्राप्त की है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा को 3170 मत मिले तो वहीं के के राजू चंद्राकर को 2979 मत प्राप्त हुए। वही नगर के 15 वार्डों में 09 भाजपा पार्षद, 05 कांग्रेस एवं एक निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी को जीत मिली हैं।

आपको बता दें कि नगर पंचायत गुण्डरदेही में बीते 10 वर्षों से भाजपा का कब्जा रहा है। अब नगर में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ अध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद जैन का स्वागत कर रहे है। नगर में चौंक चौराहों में कार्यकर्ताओं का जश्न देखने को मिल रहा है। जीत के बाद भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद जैन एवं समस्त पार्षद प्रत्याशियों ने चंडी माता मंदिर, राम मंदिर, शीतला मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और नगर में रैली निकालकर नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों में प्रत्यक्ष प्रणाली से मतदान सम्पन्न कराया गया। कांग्रेस प्रत्याशी के के राजू चंद्राकर पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, ऐसे में नगर में एक बार फिर के के राजू चंद्राकर की अध्यक्ष बनने की चर्चा जोरो से चल रही थी, परंतु वह 191 वोट से पीछे रह गए।

जीत के बाद प्रमोद जैन ने सभी मतदाताओं,नगर की आमजनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नगर की विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं को जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही गुण्डरदेही नगर में ट्रिपल इंजन की गति से विकास कार्य होगा एवं स्मार्ट सिटी का निर्माण करेंगे।

जीत हासिल करने वाले पार्षदों की सूची

वार्ड क्रमांक 01 कांग्रेस, पोषण बन्नूराम निषाद
वार्ड क्रमांक 02 भाजपा, हरीश निषाद
वार्ड क्रमांक 03. भाजपा संतोष नेताम
वार्ड क्रमांक 04. भाजपा,, लोकेश्वरी शंकर यादव
वार्ड क्रमांक 05. भाजपा ,, विजय सोनकर
वार्ड क्रमांक 06. कांग्रेस,, रामबती सोनकर
वार्ड क्रमांक 07. भाजपा,, हेमंत सोनकर
वार्ड क्रमांक 08. कांग्रेस ,, सुल्ताना नासिर तिगाला
वार्ड क्रमांक 09. कांग्रेस ,, सलीम खान
वार्ड क्रमांक 10. कांग्रेस,, हेमलता सोहन सोनी
वार्ड क्रमांक 11. भाजपा,, पूजा मनोज बिन्झेकर
वार्ड क्रमांक 12. भाजपा,, शैल महोबिया
वार्ड क्रमांक 13. निर्दलीय,, फैज बख्श
वार्ड क्रमांक 14. भाजपा,, सेवक महिपाल
वार्ड क्रमांक 15. भाजपा,, रोमलाल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!