Skip to main content

PATRIKA24x7

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौशिक के द्वारा जनपद पंचायत बालोद के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र।

परस साहू

गुण्डरदेही।

सारणीकरण के उपरांत की गई विजयी प्रत्याशियों की घोषणा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने आज त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पंचायत बालोद के सदस्य पद हेतु नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कौशिक ने सारणीकरण के उपरांत विजयी प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा करने के पश्चात् जिले के बालोद विकासखंड के नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!