PATRIKA24x7

 अवैध सट्टा पट्टी लिखने वाले 01 आरोपी को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

परस साहू

गुण्डरदेही।

 आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी रकम 4100 रूपये को किया गया जप्त।
 अवैध जुआ सट्टा व शराब ‍बिक्री पर राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा लगातार कार्यवाही।

गुण्डरदेही विवरण:- पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी,‍ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दल्लीराजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 07.03.2025 को घटना स्थल रेलवे स्टेशन के सामने शीतला मंदिर के पास आरोपी संतोष पठारिया पिता अमृतलाल पठारिया उम्र 39 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 25 जगजीवन राम वार्ड राजहरा थाना राजहरा द्वारा अंको के सामने रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर आरोपी संतोष पठारिया को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया

आरोपी के कब्जे से एक लाइनिंगदार कागज में अंको के सामने रूपये पैसों का दांव लगाकर लिखा सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 4100 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!