गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही//युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माय भारत और नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से अंतर्राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें अलग अलग राज्यों के युवा अन्य राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति सभ्यता और परंपराओं को जानने और सीखने का प्रयास करते हैं, इसी क्रम में सूरत में लगने वाले अंतर्राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम हेतु नेहरू युवा केन्द्र रायपुर माय भारत द्वारा युवा गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम तवेरा निवासी लकेश्वर बारले पिता भभीषण बारले का चयन किया गया है।
इसके लिए लकेश्वर बारले चयनित युवा कार्यक्रम हेतु सूरत पहुंच चुके है। जहां अलग अलग गतिविधियों में शामिल होकर वहां की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। रायपुर के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में व्यक्तित्व विकास, कौशल क्षमता विकास, सामाजिक उत्थान और राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित करने में सहायक है।
बता दे की लकेश्वर बारले ने उत्कृष्ट स्वयंसेवक के रूप में जिले के कई सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाई है। इनके इस कार्यक्रम में शामिल होने पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत तवेरा सरपंच शैलेन्द्र निषाद, उदय कोसरे, यशवंत बारले, राजकमल, अनिकेत, निखिल, प्रकाशचंद, सूर्यकांत, कल्याण, दुर्जन, मोहम्मद मजीद, गौतम गोयल, अज्जु बारले, जावेद बंजारे सहित ग्राम तवेरा वासियों ने लकेश्वर बारले को बधाई दी हैं।