PATRIKA24x7

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से की मुलाकात,,

 

लीलाधर साहू

बालोद गुण्डरदेही।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मोहन मंडावी लोकसभा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी मंत्रालय) तोखन साहू से मुलाकात कर गुण्डरदेही नगर के विकास की चर्चा की। पूर्व सांसद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने केंद्रीय मंत्री के निज निवास नई दिल्ली मुलाकात के दौरान केंद्र प्रवर्तित योजना अंतर्गत नगर के विभिन्न विकास कार्यों जिसमें सभी वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, पेड़ लगाने एवं जल संचय करने तथा स्वास्थ्य केंद्र व मिडिल एवं हाईस्कूल में अतिरिक्त कमरा निर्माण, शीतला तालाब, बाजार तालाब एवं रामसागर तालाब के सौंदर्यीकरण, पचरीकरण एवं टू वॉल निर्माण के लिए कुल 02 करोड़ रुपए का मांग पत्र सौंपा। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने त्वरित निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को अनुशंसा कर प्रस्ताव भेजने की बात कही। साथ ही नगर पंचायत गुंडरदेही के विभिन्न विकास कार्यों के बारे में चर्चा की।

दिल्ली दौरे के दौरान पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने फतेहपुर सीकरी सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राजकुमार चाहर व आगरा सांसद एवं मत्स्य पालन,पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय एमपी बघेल से मुलाकात कर होली मिलन कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक समारोह में शामिल हुए। अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेंद्र पटेल तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अनुसूचित जनजाति दुर्गादास से सौजन्य मुलाकात कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!