गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही में आज सार्वजनिक प्याऊ घर और वाटर एटीएम एवं चिलर मशीन का उद्घाटन किया गया जिससे नगर के लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी मिलेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा आज वाटर एटीएम और प्याऊ घर का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू,पूर्व विधायक राजेंद्र राय ,जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, नगर पंचायत सीएमओ किरण पटेल ,सब इंजीनियर रूपेश सिंह राठिया,जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर,भाजपा नेता अश्वनी यादव,जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जनपद पंचायत सदस्य देविका बंजारे ,हेमपुष्पा साहू , गुण्डरदेही मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, सिकोसा मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंहा, भारत साहू नगर पंचायत पार्षद पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, रोम लाल यादव,हरीश निषाद, गणमान्य नागरिक केशव साहू, भारत साहू,कादिर मंसूरी,चेतन सोनकर छगन सोनकर, रवि सोनकर और बड़ी संख्या में नगर की जनता उपस्थित थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।तीन बोर खनन से अब टंकी पूरी भरी जा रही। नल में पानी आ रहा है साथ ही तीन टैंकर रोज लगातार पानी की सप्लाई कर रहे साथ ही अब नगर की जनता को वाटर एटीएम और सार्वजनिक प्याऊ घर से साफ और ठंडा पानी मिलेगा।