लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
अर्जुंदा – गुण्डरदेही विधानसभा के भाजपा मंडल अर्जुन्दा द्वारा शुक्रवार को भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ।जहां 133 में से 120 सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अंत्योदय के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया गया।![]()
![]()
इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी यादव जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहस रेवा राम देवांगन पूर्व जनपद अध्यक्ष सालिक राम देशमुख विधानसभा प्रभारी टीनेश्वर बघेल भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ओटेबद भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू महामंत्री पवन सोनवर्षा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीत गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए लगभग लगभग सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर आने वाले समय में जो भी पार्टी का दिशा निर्देश प्राप्त होगा पूरी ईमानदारी से संगठन के कार्य को पूरा करेंगे। हमार मंडल विभाजन के बाद यह प्रथम सम्मेलन है और कार्यकर्ताओं का उत्साह 2028 के परिणाम को इंगित करता है। कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी दिनेश्वर बघेल ने प्रदेश न्याय निर्दोषों को पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और शत प्रतिशत पार्टी के निर्देशों के तहत कार्यक्रमों को संपन्न करने की बात कही। जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुंदरेष सेतु ने संगठन में अनुशासन एवं एकजुटता पर जोर देते हुए पार्टी को बूथों पर मजबूत बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने की अपील की।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला ने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष चमन देशमुख ने पार्टी के सिद्धांत अनुशासन रीति नीति से कार्यकर्ताओं को परिचित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी सत्ता के लिए राजनीति नहीं की बल्कि अंत्योदय के तर्ज पर जब भी हमारी सरकार प्रदेश में हो या केंद्र में हो बनी है। हमने अंतिम व्यक्ति के विकास के सोच को लेकर आगे बढ़े है।
हमारी सरकार लालच लोभ देकर कभी नहीं बनी। ऐसा होता तो अटल जी की सरकार गिरी नहीं होती ।हमारे दल का संस्कार सिर्फ सत्ता हथियाना नहीं बल्कि सत्ता को सेवा का माध्यम बनाना है। वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी यादव ने विष्णु देव सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज पूरे देश में किसानों का अगर सम्मान किसी ने बढ़ाया है। तो विष्णु देव सरकार की सरकार ने बढ़ाया है₹3100 प्रति क्विंटल की दर से एवं ₹21 क्विंटल प्रति एकड़ धान लेने वाली हमारी सरकार है। और हम किसान हितैषी सरकार के कार्यकर्ता है ये हम सब गर्व से कह सकते है। इस कार्यक्रम का संचालन पंकज चौधरी ने किया व आभार पवन सोनवर्षा ने किया।

