PATRIKA24x7

भाजपा मंडल अर्जुंदा के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव में मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*अर्जुंदा -* प्रदेश नेतृत्व के आवाहन एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा मंडल अर्जुंदा के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। जयंती के पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर जी की मूर्ति की साफ सफाई कि

इसके बाद रविवार को सभी कार्यकर्ता ने प्रातः डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आगे दीपोत्सव का आयोजन कर पूजा अर्चना की। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और सामाजिक न्याय, समानता एवं एकता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर ने जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन हमें एक समतामूलक समाज की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने समाज में समानता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन,जिला संयोजक चंद्रहास देवांगन, ओसाभ यादव, गुमान यादव ,गिरधर निषाद कीर्ति ऊके, लेख नारायण तिवारी,उमेश देवांगन, विनोद सिन्हा,ज्ञान सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!