Skip to main content

PATRIKA24x7

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक शिविर का समापन , शैक्षणिक भ्रमण और प्रमाण पत्र वितरण के साथ शिविर सम्पन्न।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

ग्राम जलकी, सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक, व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का 17 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस शिविर में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के रोवर-रेंजरों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस शिविर में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद के रोवर्स एवं रेंजर्स की सक्रिय भागीदारी रही।

शिविर का उद्घाटन 15 अप्रैल को शिविर संचालक श्री दिलीप पटेल एवं सह शिविर संचालिका श्रीमती लीनू मैम के दिशा-निर्देशन में हुआ। उद्घाटन सत्र में सभी रोवर्स रेंजर एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे। प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को शिविर की बुनियादी जानकारी, अनुशासन एवं ड्यूटी संचालन के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों को बी.पी. सिक्स और साहसिक गतिविधियों में प्रशिक्षित किया गया। विभिन्न एडवेंचरस अभ्यासों में रोवर-रेंजरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे उनके नेतृत्व कौशल और साहसिक क्षमता का विकास हुआ।

तृतीय एवं अंतिम दिवस में सभी प्रतिभागियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु लक्ष्मण मंदिर, गंडेश्वर महादेव मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया गया। प्रति दिवस रात्रि में कैंप फायर के दौरान समस्त यूनिवर्सिटी से आए रोवर्स रेंजर के द्वारा भिन्न-भिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुत कर मनोरंजन और शिक्षा भी ग्रहण किया गया।

समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और इस तीन दिवसीय शिविर का विधिवत समापन किया गया। यह शिविर प्रतिभागियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

दुर्ग विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय से रोवर लीडर डॉ. आर. डी. साहू एवं रेंजर लीडर प्रो. रितु पिस्दा के नेतृत्व में रोवर्स लक्ष, राघवेंद्र, हरीश, मनीष, दीपक तथा रेंजर्स निकिता, पूनम, काजल, अंजलि, फातिमा एवं उषा रानी ने इस शिविर में भाग लिया। उक्त शिविर में भाग लेने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के खलखो ने सभी प्रतिभागियों एवं लीडर्स का उत्साह वर्धन करते हुए सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!