Skip to main content

PATRIKA24x7

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी विद्यालय में ग्राम बेलोदी सतमरा भुसरेंगा एवं चिचबोड के विद्यार्थी पढ़ते है l

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शास. उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम 16 अप्रैल को जारी किया गया वर्ष 2025 में कक्षा 9 वीं परीक्षा परिणाम 53 प्रतिशत तथा कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम 62 प्रतिशत रहा कक्षा 9वीं में कुल 109 छात्रउपस्थित हुए जिसमें 58 छात्र उत्तीर्ण 19 छात्र अनुत्तीर्ण तथा 32 छात्र पूरक के पात्र रहें उत्तीर्ण छात्रों में 24 छात्र प्रथम श्रेणी 9 छात्र द्वितीय श्रेणी तथा 25 छात्र कृपोत्तीर्ण से उत्तीर्ण हुए कक्षा 9 वीं में हितेश्वरी साहू पिता देवकरण साहू 94 प्रतिशत के साथ कक्षा में प्रथम स्थान कोमेश्वरी साहू पिता कामता प्रसाद 91.33 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा चेतना साहू पिता इंद्रजीत साहू 87 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पपर रही इसी प्रकार कक्षा 11वीं में कुल 66 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए जिसमें 41 छात्र उत्तीर्ण 7 छात्र अनुत्तीर्ण एवं 18 छात्र पूरक के पात्र रहें।

जिसमें 23 छात्र प्रथम श्रेणी 8 छात्र द्वितीय श्रेणी तथा 10 छात्र कृपोत्तीर्ण से उत्तीर्ण हुए कक्षा 11वीं में कु मेघा पिता अमरलाल कला संकाय 89 प्रतिशत के साथ कक्षा में प्रथम स्थान पर रही कु लक्ष्मी पिता थम्मन लाल कला संकाय 75 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा कु वर्षा विश्वकर्मा पिता डोमन लाल वाणिज्य संकाय 74 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू द्वारा कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं का ग़ुलाल लगाकर स्वागत किया

तथा सभी बच्चों को बधाईएवं शुभकामनायें प्रेषित की तथा अनुत्तीर्ण एवं पूरक के पात्र छात्र छात्राओं को भी निराश नही होते हुए कठिन मेहनत करते हुए आगे की कक्षा में प्रोन्नत होने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर शाला के व्याख्याता नरेन्द्र साहू ज्योति सोनी प्रीति गणवीर प्रीति मंडावी बी लहरे गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश साहू तथा विज्ञानं सहायक ईश्वरी साहू प्रीति साहू तथा शाला के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे सभी शिक्षक स्टाफ द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की उपरोक्त जानकारी शाला के परीक्षा प्रभारी व्याख्याता नरेन्द्र कुमार साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!