गुण्डरदेही।
*साहू समाज को सादगी पूर्ण विवाह पर भरोसा, हर साल हजारों जोड़ा आदर्श विवाह समारोह में लेते हैं सात फेरे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
*डिप्टी सीएम अरुण साव ने तहसील साहू समाज पाटन की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की*
बालोद दुर्ग। उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को दुर्ग जिले के अमलेश्वरडीह में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए। समारोह में सादगी से सामाजिक जनों की उपस्थित में 24 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री साव ने सभी जोड़ों को सुख, शांति एवं खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, राज्य सरकार भी जिलों में सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है। मुंगेली में 192, बेमेतरा में 170 और लोरमी क्षेत्र में 15 जोड़े का सामूहिक आदर्श विवाह हुआ है। प्रदेश में साहू समाज ने आदर्श विवाह की शुरुआत की थी, उसके बाद सरकार ने अपनाते हुए कन्या विवाह योजना शुरू की।
साव ने कहा कि, लोगों को समाज पर पूरा भरोसा है। सामूहिक विवाह से दांपत्य जीवन सुखमय और सफल होता है। समारोह में पूरा समाज एक साथ आशीर्वाद देते हैं। वहीं उन्होंने आदर्श विवाह के फैसले के लिए वर और वधू पक्ष के 48 परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री साव ने तहसील साहू समाज पाटन की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। भवन बनने से सामाजिक बैठकें एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में सुविधा होगी।
समारोह में साहू समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, जितेंद्र साहू, डॉ दया राम साहू, दीपक साहू, खिलावन साहू, जितेंद्र वर्मा, दिनेश साहू, लालेश्वर साहू, अश्वनी साहू, धनराज साहू, महेंद्र साहू, किशन हिरवानी, डॉ सुरेश साहू, मनोज साहू जी, देवकुमार साहू, लालजी साहू, पोषण साहू, दयाराम साहू, समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।