Skip to main content

PATRIKA24x7

पूर्व सैनिकों के द्वारा नव पदस्थ एसपी योगेश पटेल को पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बालोद के द्वारा नव पदस्थ एसपी योगेश पटेल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया बालोद अध्यक्ष नंदकिशोर साहू एसपी योगेश कुमार पटेल को को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बालोद के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों में युवक युवतियों को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण मुहैया कराया जा चुका है, जिसमें से भारतीय थल सेना, नेवी ,अर्ध सैनिक बल ,जिला बल ,मिलिट्री नर्सिंग कोर्स ,में नियुक्तियां हुआ

इसके साथ-साथ पूर्व सैनिकों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान यातायात जागरूकता अभियान रक्तदान जैसे अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ,उपाध्यक्ष देवेंद्र डडसेना, बालोद ब्लाक अध्यक्ष किशोर नाथ योगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!