PATRIKA24x7

अर्जुंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री केदार का किया भव्य स्वागत।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*अर्जुंदा* प्रदेश के वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप रविवार को बालोद दौरे पर रहे जहां जगह जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया इसी क्रम में नगर अर्जुंदा आगमन पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु व भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री केदार कश्यप का भगवा वस्त्र भेंट कर जमकर आतिशबाजी के साथ जबरदस्त स्वागत किया।

जिसके बाद मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने मंत्री केदार कश्यप से कार्यकताओं का परिचय करवाया।मंत्री केदार कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं के स्वागत हेतु कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।वही जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु व मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा कि इस दौरे को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित थे।कार्यकर्ताओं ने कम समय के इस कार्यक्रम में अपनी बातें रखी।ग्राम कुरदी में वहां के पूर्व सरपंच की मांग किसानों के लिए नहर निर्माण की मांग को लगभग हरि झंडी मंत्री द्वारा दे दी गई।निश्चित ही उनके इस दौरे का लाभ पार्टी को मिलेगा।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन,वरिष्ठ नेता चंद्रहास देवांगन,पार्षद गुमान यादव,गिरधर निषाद, केशू साहू,देवेंद्र साहू,संजय साहू, सूर्यकांत गजेन्द्र, पड़ुम साहू,छबि कोर्राम,विश्वजीत तिवारी,सरपंच थलेश सिन्हा,कुलदीप साहू,छोटी सिन्हा,शिव देवांगन,विवेक ठाकुर,रमेश सोनी, ज्ञान ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!