PATRIKA24x7

पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर जयंती पर जीवन दर्शन प्रदर्शनी के उद्घाटन में शामिल हुए सांसद भोज राज नाग।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*रेलवे स्टेशन के निर्माण का लिया जायजा हमाल संघ की मांगों को सुना अधिकारियों को दिए निर्देश*

जिला मुख्यालय बालोद में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने आए कांकेर लोकसभा क्षेत्रीय के सांसद भोजराज नाग विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन, लोकार्पण ,रक्तदान शिविर में सम्मिलित होते हुए जिला मुख्यालय बालोद में पुण्यश्लोका लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर्यंत किए कार्यों को लेकर उनके जीवन दर्शन पर एक प्रदर्शनी का आयोजन कला केंद्र बालोद में रखा गया जिसका उद्घाटन सांसद भोजराज नाग विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्याय प्रिया प्रशासक, सामाजिक कुरीतियों से जीवन पर्यंत लड़ने वाली नारी सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्रतिक महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर्यंत कार्यों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई है इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के कार्यों से अवगत होने का अवसर प्राप्त हुआ है उनके द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए अनेक अनेक कार्यों को छिपाने का प्रयास पूर्ववर्ती सरकारों ने किया किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के समस्त महान विभूतियां के कार्यों को नमन करती है व आम जनमानस तक उनके किए कार्यों जीवन वृतांत को बताती है।

उनके जीवन का कण कण पाल पाल मानव कल्याण के लिए लगा 300 वर्ष पूर्व उन्होंने कुआ ,तालाब ,बावड़ी बनवाई नारी सम्मान के लिए अनेक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया न्याय प्रियता की प्रतीक बनी अपने जीवन में 26 वर्षों तक का सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया न्याय के लिए अपने पुत्र को भी मृत्यु दंड दिया देशभर में मंदिरों शिवालियों का निर्माण एवं जीणोद्धार कराया नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया बाल विवाह, विधवा विवाह ,सती प्रथा जैसी अनेक कुरूतियो के लिए संघर्ष किया महिला पुरुषार्थ के लिए अपनी सेना में महिलाओं की भर्ती कर राष्ट्र की रक्षा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कीया वास्तव में अहिल्याबाई होल्कर दूरदर्शी महिला थी जिनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए

*सांसद भोजराज नाग ने किया रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्य का निरीक्षण।*

बालोद जिला मुख्यालय में अपने एक दिवसीय प्रवास के अंतर्गत रेलवे स्टेशन बालोद में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्य का अवलोकन करने रेलवे स्टेशन बालोद पहुंचे जहां उन्होंने निर्माण कार्य के बारे में पूर्ण जानकारी ली एवं गुणवत्तापूर्ण जल्द से जल्द विकास कार्यों को करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इस अवसर पर हमाल संघ के प्रतिनिधियों ने रेलवे स्टेशन में व्याप्त समस्याओं को लेकर उनसे मिले हमाल संघ ने बताया कि रेलवे परिसर में पेयजल की समस्या वाहन स्टैंड सहीत अन्य छोटी-छोटी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए एवं जल्दी उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अस्वस्त किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ जनप्रतिनिधी ,यशवंत जैन ,कृष्णकांत पवार, पवन साहू ,यज्ञ दत्त शर्मा ,राकेश छोटू यादव, प्रतिभा चौधरी ,तोरण साहू, कमलेश सोनी ,अमित चोपड़ा ,राजू पटेल ,पिंटू दुबे ,रूपेश सिंन्हा,दुर्गानंद साहू, सौरभ लुनिया ,पुष्पा बघेल, दसी दारा सिंह भैसार्य,दीपक देवांगन ,कमलेश गौतम आदि कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!