Skip to main content

PATRIKA24x7

पीएम प्राथमिक विद्यालय सिरसिदा में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

आज पीएम शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिरसिदा संकुल केंद्र परसदा विद्यालय में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने 10 दिनों तक अपनी सेवाएं दी। उमेश्वरी ध्रुव खेल शिक्षिका ने सूर्य नमस्कार पवनमुक्तासन भाग 1 भाग 2 भाग 3 आसन प्राणायाम हास्य योग कर्म योग श्वसन खेल कबड्डी खो खो रिले रेस बैडमिंटन क्रिकेट कैरम एवं शतरंज का खेल खेला।

जयश्री स्पोकन इंग्लिश शिक्षिका ने व्यंजन, स्वर, संज्ञा परिचय मानव शरीर का व्याकरण नाम डैश नाम हस्ताक्षर एवं अंग्रेजी में वर्णमाला का पाठ पढ़ाया।

वर्तिका चक्रधारी कला एवं शिल्प शिक्षिका ने बच्चों को कागज से पेंसिल बनाना, पक्षी चित्रांकन, मंडला आर्ट क्राफ्ट आर्ट, पशु मुखौटे, ड्रेस आर्ट एवं पेंटिंग बनाना सिखाया।

बाली देवदास नृत्य एवं संगीत शिक्षिका ने बच्चों को सा रे गा मा पा हिंदी छत्तीसगढ़ी गीत छत्तीसगढ़ी लोकगीत लोकनृत्य गायन एवं नृत्य के माध्यम से सिखाया।

योग नेचुरोपैथ आदित्य टंडन ने नेचुरोपैथी के विभिन्न चिकित्सीय आहार, औषधियों और विभिन्न औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी।

कम्प्यूटर शिक्षक महेंद्र साहू ने कम्प्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी दी और कम्प्यूटर के साथ उपयोग होने वाले अन्य उपकरणों के नाम बताए। उन्होंने कम्प्यूटर चलाना, कम्प्यूटर पर पेंटिंग करना, टाइप करना, कम्प्यूटर को विभिन्न उपकरणों से जोड़कर उपयोग करना आदि भी सिखाया।

तबला वादक देव साहू ने तबले की धुन के साथ बच्चों को ता दा दा धी दा धी सिखाया और तबला बजाने का अभ्यास कराया, जिसमें कुछ बच्चे सफल भी हुए।

पालेश्वर कुंभकार ने मूर्तिकला के बारे में जानकारी दी और बच्चों को चक से दीया मटकी, पशु पक्षी और अन्य प्रकार की मूर्तियां बनाकर पेंटिंग का अभ्यास कराया।

कलाकार हरीश देशमुख ने मेंढक रोबोट ड्रोन और जंगली खिलौनों से रंगोली बनाना सिखाया।

रागिनी साहू ने बच्चों को फूलों और एलोवेरा के पत्तों से साबुन, शैंपू, फिनाइल और लोशन आदि बनाना सिखाया।

गीतिका देशमुख मैडम ने बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी जिसमें प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया। प्रतिदिन बच्चों को नाश्ते में अलग-अलग खाद्य सामग्री दी गई जिसमें इटली पोहा हलवा उपमा एवं अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। समापन सत्र का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें मां सरस्वती का वंदना गीत दसेंद्र साहू एवं हीरालाल साहू सर के द्वारा गाया गया साथ ही चार्ली एवं नेहा के द्वारा स्वागत गीत गाया गया।

अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे अतिथियों ने सराहा एवं विद्यार्थियों ने आदिवासी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान पाठक मैडम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं शिक्षकों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरूषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत, गुंडरदेही सरपंच, सरस्वती चंद्राकर उपसरपंच, दामिनी चंद्राकर, शिक्षाविद् पटेल सर शाला, प्रबंधक अध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद प्रधान पार्टी के धनेश्वरी साहू, दशेंन्द्र साहू, गीतिका देशमुख, चंदू लाल ठाकुर, महेश साहू, राकेश साहू, संकुल समन्वय, शैलेन्द्र पांडे, आदित्य टंडन, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!