लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
कलेक्टर, अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत किया पौध रोपण।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन विभाग जिला बालोद के द्वारा कलेक्टोरेट मार्ग सिवनी के रिजर्व फाॅरेस्ट क्रमांक 248 के वन भूमि में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें ’एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा, नूतन कंवर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर उप वनमण्डलाधिकारी डिम्पी बैस, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने पौध रोपण किया। इस अवसर कलेक्टर मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संपूर्ण जीव-जगत के लिए पेड़-पौधों की महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौध रोपण करने तथा रोपे गए पौधे की सुरक्षा हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।