PATRIKA24x7

विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बालोद, शिकारीपारा।*
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि तक” की संकल्पना को समर्पित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच द्वारा किया जायेगा।

यह विशेष कार्यक्रम स्थानीय कबीर मंदिर, शिकारीपारा (बालोद) में कल 20 जून प्रातः 11:00 बजे से संपन्न होगा। आयोजन में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व विधायक (धमतरी) रंजना साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार  जगदीश देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रहेगे।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता के रूप में पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. आर. एम. चावड़ा, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. आर. गजेंद्र, एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य बी. आर. बेलसर के नेत्रित्व में सम्पन्न होगा ।

इस अवसर पर बालोद क्षेत्र के प्रोफेशनल्स, सामाजिक नेतृत्वकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, विशिष्ट नागरिक एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाई देंगे।

कार्यक्रम में वक्ता मोदी सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा “विकसित भारत” की दिशा में उठाए गए निर्णायक कदमों पर प्रकाश डालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!