Skip to main content

PATRIKA24x7

मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन व जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, नगर पंचायत गुंडरदेही व बालोद जिले के विकास कार्यों को लेकर की चर्चा।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद (छत्तीसगढ़)। नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने हाल ही में मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री से सौजन्य भेंट कर बालोद जिले और नगर पंचायत गुंडरदेही में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

सामाजिक भवनों के लिए 55 लाख की स्वीकृति के लिए मान पत्र सौंपा

भेंट के दौरान यह बताया गया कि जिले में विभिन्न सामाजिक समुदायों के लिए भवन निर्माण हेतु कुल 55 लाख रुपये की स्वीकृति हेतु मांग पत्र दिया जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृत करने की बात कही है, जिनमें शामिल हैं:
• सोनकर समाज भवन – ₹20 लाख
• मुस्लिम सामाजिक भवन – ₹10 लाख
• तहसील साहू सदन भवन – ₹25 लाख

140 लाख रुपये की प्रस्तावित योजनाएं – स्वीकृति के लिए की गई मांग

नगर पंचायत द्वारा निम्नलिखित योजनाओं के लिए 140 लाख रुपये की मांग शासन से की गई है:
1. सरोहर धरोहर योजना
• रामसागर तालाब का सौंदर्यीकरण व उन्नयन – ₹50 लाख
2. मुक्तिधाम विकास योजना
• चैनगंज और बघमरा मुक्तिधाम का विकास – ₹40 लाख (प्रत्येक 20 लाख)
3. पुष्पवाटिका एवं पर्यटन पार्क निर्माण योजना
• वार्ड क्रमांक 01, तांदुला नदी के पास निर्माण कार्य – ₹50 लाख

* कुल प्रस्तावित राशि: ₹195 लाख
• स्वीकृत राशि: ₹55 लाख
• मांग की गई राशि: ₹140 लाख

*मुख्यमंत्री से की शीघ्र स्वीकृति और भूमिपूजन की चर्चा* प्रमोद जैन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर प्रस्तावित योजनाओं की शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सकें। साथ ही, विकास कार्यों के भूमिपूजन में मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर भी अनुरोध किया गया है।

*पट्टा वितरण पर भी हुई चर्चा*
बैठक के दौरान पट्टा वितरण प्रक्रिया की प्रगति पर भी चर्चा किया गया और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि बालोद कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम के द्वारा समिति गठित की गई है जिसमें पटवारी और आरआई शामिल है वर्तमान में स्थल का नाप करके सूची बना कर प्रक्रिया प्रारंभ की गई है अति शीघ्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदान किया जाएगा।

*बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्रीय सुविधा समन्वय एवं विकास कार्यों के लिए संपूर्ण गुण्डरदेही ब्लॉक में कार्यरत छ.स्टे.पा.डि.कं.लि.उप संभाग को जिला दुर्ग से हटाकर बालोद जिले के कार्यपालन अभियंता छ.स्टे.पा.डि.कं.लि.के अधीन किया जाए तो व्यवस्था सही हो सकेगी एवं गुण्डरदेही क्षेत्र की जनता को सेवाओं का संपूर्ण लाभ मिल सकेगा इसके लिए मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए कार्यवाही करने की बात कही।*

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि “हम जनता से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य कर रहे हैं। विकास के हर प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री और शासन का सहयोग मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!