PATRIKA24x7

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग।”

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

नगर पंचायत गुण्डरदेही के बैडमिंटन ग्राउंड में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम रही “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, जो वैश्विक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूकता का संदेश देती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर एसडीएम प्रतिमा ठाकरे, तहसीलदार कोमल ध्रुव, जनपद सीईओ महेंद्र कुमार जांगड़े, नगर पंचायत सीएमओ किरण पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, बीएमओ मारकंडे साहब, परियोजना अधिकारी, पार्षदगण शैल महोबिया, पूजा बिंझेकर, हेमंत सोनकर, केशव साहू, आयुष्मान योग शिक्षक, सिंघारे जी, छगन सोनकर ,मनीष चौरड़िया,अशोक महोबिया , राजेश नामदेव ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर पंचायत कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

योग दिवस पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों को अनुभव किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रमोद जैन ने उपस्थित जनसमूह को योग को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई। कि हम योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर समग्र स्वास्थ्य, सामाजिक स्थिरता एवं आध्यात्मिक शांति की ओर अग्रसर होंगे।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि योग केवल शरीर की कसरत नहीं, बल्कि आत्मा के उत्थान, संयम, समत्व और संतुलन का महान सूत्र है, जो जीवन को पूर्णता की ओर ले जाता है।

🧘‍♀️ योग करें, निरोग रहें – एक स्वस्थ समाज, एक स्वस्थ विश्व की ओर कदम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!