PATRIKA24x7

“शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस”

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आधारित योग प्रदर्शन का आयोजन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अपने गांव एवं घर में योग अभ्यास किया एवं योग के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक किया। साथ ही साथ गुण्डरदेही में आयोजित तहसील स्तरीय योग प्रदर्शन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदना बोस ने कहा कि योग सभी को स्वस्थ रहने के लिए लिए जरूरी है। छात्र-छात्राओं के लिए विशेष उपयोगी है। योग करने से छात्र-छात्राओं में एकाग्रता बढ़ती है एवं लक्ष्य को पाने में सहायक होती है। योग को हमें प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.के.डी.चावले, डी.एस.सहारे, आर.पी. निषाद, डॉ. अभिषेक पटेल, डॉ. आशीष भुई, शिखा श्रीवास्तव, ऋतु सोरी, महाविद्यालयीन कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं योग प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। योग प्रदर्शन .आर.पी. निषाद के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!