Skip to main content

PATRIKA24x7

आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का कलंक है। – देवेंद्र जायसवाल।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*अर्जुन्दा -* जिला भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा मंडल अर्जुंदा द्वारा गुरुवार को राधा कृष्ण मंगलम भवन अर्जुंदा में आपातकाल काला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने पार्टी के निर्देशों को लगातार अक्षरशह मानते हुए प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सब आपातकाल के काल के कलंक के विषय पर संगोष्ठी कर रहे है। गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने की दोषी कांग्रेस है। देश में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने इसे स्वयं साबित किया था। देश में आपातकाल का वह भयावह दौर और कांग्रेस की ऐसी सच्चाई से समूचे देश को बारंबार अवगत होना चाहिये। महज सत्ता में बने रहने के स्वार्थ में कांग्रेस ने देश को आपातकाल की बेड़ियों से जकड़ दिया था।

भाजपा मंडल अर्जुंदा में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल के साथ साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु, पूर्व जनपद अध्यक्ष सालिक राम देशमुख शामिल हुए शामिल हुए। जहां देवेंद्र जायसवाल ने कहा कि, आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का कलंक है। जिसे कांग्रेस के अत्याचारी शासन में देश व देशवासियों ने भोगा है। आपातकाल के संबंध में आज हिन्दुस्तान के प्रत्येक युवा और नागरिकों को जानना चाहिए।

पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल – कांग्रेस की तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को अपनी सत्ता बचाने के लिये समूचे देश को आपातकाल की कैद में डाल दिया था। लगातार 19 महीने चले आपातकाल में नागरिकों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं थी। समाचारपत्रों में निष्पक्ष लिखने की स्पष्ट मनाही थी, लाखों लोगों को रातों रात जेलों में बंद कर दिया गया था। जिसने भी सरकार के विरुद्ध आवाज उठायी, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाता था। एक तानाशाही शासन कैसे होता है, यह कांग्रेस ने अपनी सरकार चलाने के लिये किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज चौधरी व आभार संजय साहू ने किया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक चंद्रहास देवांगन, भाजपा उपाध्यक्ष युगल बोरकर, दौलत देशमुख ,संजय साहू, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहू, मंत्री दानेश्वर साहू,लेख नारायण तिवारी ,संतोष ता, धर्मेंद्र निषाद,ओंकार सिन्हा ,गिरधर निषाद रजनीकांत शर्मा, ख़ोमन चंद्राकर,जगनू राम ठाकुर, जगदेव देवांगन, बृजेश देवांगन चंद्रशेखर साहू ,सतीश साहू, गिरीश पाटिल ,ठाकुर राम, भुवनेश्वर प्रसाद, परमानंद देवांगन, निरंजन साहू, खिलेश्वरी साहू ,बृजेश सोनी ,देवेंद्र साहू ,रमेश सोनी, विनोद सिन्हा, पालेश्वर देशमुख जागेश्वर वैष्णव ,हिंसाराम साहू,चुम्मन साहू, जयकिसन, खेलन दास, राजू सिन्हा ,कमलेश्वर साहू, अजय साहू, प्रीतम निर्मलकर,खेमदास साहू, छबीलाल कोराम, राम मंडले, लादूराम ,सुरेंद्र देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, फागूवा राम निर्मलकर, मिश्रीलाल सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!