PATRIKA24x7

ग्राम विकास समिति एवं वरिष्ठ नागरिकों से ग्राम विकास के लिए सरपंच ने संयुक्त बैठक रखकर मांगा सुझाव,,

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच मंजूलता परस साहू, उपस्थित ग्राम पंचायत ओरमा एवं मेडकी में विकास कार्य संबंधी सुझाव लेने हेतु सरपंच द्वारा आज ग्राम पंचायत के सभाकक्ष में ग्राम विकास समिति एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त बैठक रखा गया जिसमे उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ नागरिको के द्वारा विकास कार्य के लिए सुझाव दिया गया जिसमें गांव में मुख्य रूप से समय पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, वह पंचायत मुख्यालय में बड़ा सा सामुदायिक भवन, सड़क नाली के के अलावा सार्वजनिक शौचालय एवं बेहद रूप से वृक्षारोपण करने की सलाह दी गई है जिसमें ग्रामीणों ने सरपंच की संयुक्त बैठक को सराहनी बताते हुए लोगों ने सरपंच की तारीफ भी की ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार ग्राम पंचायत की महिला सरपंच ने दोनों गांव के संयुक्त प्रमुख लोगों को एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक जगह बैठ कर सुझाव ले रहे हैं,

वर्जन,,,गांव की वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व जनपद सदस्य प्यारेलाल केसरिया ने कहा आप काम अच्छा कर रहे हैं आपने भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराया इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं

वर्जन,,पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ नागरिक बंधु लाल यादव ने कहा पुरानी बस्ती में तालाब पार में एक बढ़िया सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाए ताकि गांव में सार्वजनिक कार्यक्रम एवं शादी विवाह व सामाजिक कार्यक्रम स्वच्छता बना रहे और लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके

वर्जन,, धनराज साहू ग्राम विकास समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक ने कहा लोगों की आवश्यकता के अनुसार मूलभूत सुविधा उपलब्ध होना चाहिए फिलहाल अभी काम बहुत बढ़िया काम हो रहा है,

वर्जन, पूर्व पंच भेष साहू ने कहा मूलभूत सुविधा तो पर्याप्त मात्रा में हम जनता को मिल रहे हैं लेकिन मेंड़की में भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना चाहिए

वर्जन,, ग्राम विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष नेम लाल साहू ने कहा बेहद रूप से वृक्षारोपण के लिए मुक्तिधाम ही नहीं बल्कि हर सार्वजनिक जगहों पर वृक्षारोपण होना चाहिए

आयुक्त बैठक में सरपंच मंजूलता परस साहू, उप सरपंच रामचंद्र यादव एवं बड़ी संख्या में ग्राम प्रमुख प्यारेलाल केसरिया पूर्व जनपद सदस्य , बंधु लाल यादव पूर्व जनपद सदस्य अजीत साहू ,लीलाधर साहू,दिलीप साहू ,गोरेलाल साहू,धनराज साहू, टहल साहू,भेष साहू,अमोल साहू,उत्तम हिरवानी ,हीरालाल साहू,कमलेश साहू ,नरेंद्र सोनकर ,मिलन साहू ,लखन यादव, रामलाल निषाद,प्रीतम,निषाद ,सुदमा साहू, डोमार कुंभकार,शिव भजन यादव ,संतोष साहू ,सगुना साहू,फगनी निषाद ,चंचल साहू ,रोशनी साहू ,,बंधु लाल यादव ,भुवन लाल भारद्वाज ,धन्नु लाल सोनकर ,रामलाल साहूरामचंद यादव ,अलख राम परमेश्वर दास ,कमलेश साहूसंयुक्त बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!