PATRIKA24x7

पशु चिकित्सालय गुंडरदेही अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में 2 जुलाई 2025 को निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शिविर में 147 पशुओं मे रोगों का उपचार, क्रृमिनाशक दवापान, औषधि वितरण, टीकाकरण, बधियाकरण एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ मौसमी यादव ने जानकारी दी कि, वर्तमान मे पशुओं में गलघोंटू व इकटंगिया रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लगभग 11000 गोवंशीय व भैसवंशीय पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है।

ग्राम अर्जुनी में 326 पशुओं का टीकाकरण किया गया। शिविर में सरपंच हेमंत साहू, पीनूराम, डेहरलाल, शत्रुघ्न, बसंत साहू कोटवार अरुण दास, नेमलाल यादव, सचिव आशिष शुक्ला, भूपेन्द्र साहू, नारायण साहू आदि पशुपालक उपस्थित थे। पशुधन विकास विभाग से डॉ मौसमी यादव प्रभारी पशु चिकित्सालय गुंडरदेही, डी आर चंद्राकर, डी आर साहू, थान सिंह मंडावी, बलराम साहू, रुपेश साहू, टोमन साहू, रोशन साहू ओम कल्याण यदु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!