PATRIKA24x7

अपने 50 वे जन्म दिवस पर कामता साहू ने लगाई 50 किलोमीटर की मैराथन दौड़, कलेक्टर, एडिशनल एसपी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारीयों ने किया स्वागत,,

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

50 की उम्र में भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं कामता साहू,,

युवाओं को नशे एवं मोबाइल की लत से दूर करने एवं खेलकूद के प्रति प्रेरणा देने के उद्देश्य से 50 वर्षीय कामता साहू ने 50 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाई। बालोद जिले में यह पहला मौका है जब किसी व्यक्ति ने खासकर युवाओं को प्रेरित करने के लिए 50 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाई है। एक ओर जहां आज के इस दौर में लोग गुटखा, तंबाकू, शराब, गांजा, सहित विभिन्न प्रकार के नशे के चंगुल में फंसते जा रहे हैं और विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों का शिकार हो रहे है। तो वहीं कामता साहू ने 50 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाकर बता दिया वे 50वर्ष की उम्र में आज भी स्वस्थ्य हैं और लगातार दौड़ सकते है।

विकासखंड के ग्राम कसौंदा निवासी कामता प्रसाद साहू ने अपने 50वे जन्म दिवस पर 50 किलोमीटर का मैराथन दौड़ लगाकर बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं एडिशनल एसपी एसपी राठौर, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने कामता साहू का स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधारोपण कर अपना जन्म दिवस मनाया।

पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेख राम साहू, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू, सरपंच जितेंद्र चंद्राकर, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष मानसिंह सार्वा, पूर्व तहसील अध्यक्ष केशव साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारियों ने 3 जुलाई को सुबह 5 बजे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कामता साहू के साथ सुबह 5 बजे ग्राम कसौंदा के भगवान बजरंगबली मंदिर में आशीर्वाद केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनको बधाई दी। जिसके बाद 50 किलोमीटर मैराथन दौड़ के लिए हरी झंडी दिखा करके गले मिलकर विदा किया।

साहू समाज द्वारा किया गया स्वागत

मैराथन दौड़ के दौरान खिलाड़ी कामता साहू के गुण्डरदेही नगर में प्रवेश करते ही साहू समाज के पदाधिकारी द्वारा फूलमाला एवं पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। दौंड़ के दौरान गुण्डरदेही से झलमला पहुंचते तक विभिन्न ग्रामों में साहू समाज के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत कर हौसला बढ़ाया गया।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कामता साहू ने कहा आज बच्चे युवा वर्ग के लोग मोबाइल एवं नशे की लत में पड़ रहे हैं। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जब से सोशल मीडिया का दौर शुरू हुआ तब से बच्चे एवं युवा वर्ग के लोग खेल कूद में रुचि नहीं लेते। मैं युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि नशे की लत से दूर रहे एवं मोबाइल का दुरुपयोग ना करें। कहां थी विभिन्न खेलकूद भाग ले एवं नियमित व्यायाम करें और स्वस्थ रहे। उन्होंने आगे कहा कि उक्त आयोजन में सामाजिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए मै आभार व्यक्त करता हूं।

उक्त अवसर पर तुलसी साहू, चुरामन साहू, संतोष श्रीवास, अर्जुन साहू, किशन लाल साहू, गिरधर निषाद, शिवकुमार, संतोष साहू, अर्जुन यादव, घनश्याम यादव, लक्ष्मी नारायण साहू, दानेश्वर साहू मंत्री अनजुंदा मंडल, चंद्रकांत साहू, सोनकर जी धमतरी, रुक्मणी साहू, गायत्री साहू एवं समस्त ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!