गुण्डरदेही।
जेएलएम इंग्लिश मीडियम स्कूल गुंडरदेही के बच्चों द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत आज रेस्ट हाउस के सामने दाऊ ढाल सिंह परिसर में वृक्षारोपण किया गया । बच्चों द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स जो पेड़ लगाने पेड़ बचाने के लिए बनाए गए थे वो आकर्षण का केंद्र रहा बच्चों द्वारा पेड़ लगाने हेतु प्रेरित करने के लिए बहुत ही सुंदर नाटक प्रस्तुत किया।। जिसे देख कर वहां उपस्थित सभी अतिथि भाव विभोर हो गए। साथ ही सबको पेड़ लगाने के लिए संकल्प दिलाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन , जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर जी, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ,नगर पंचायत सीएमओ किरण पटेल ,श्रीकांत वर्मा, भावेश जैन ,प्रियेश जैन जेएलएम स्कूल की प्रिंसिपल सभी शिक्षकगण और बच्चे शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन बच्चों के द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सराहना की है। जैन ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए पेड़ लगाना पानी बचाना बहुत जरूरी है आगे उन्होंने बताया 18 जुलाई को पूरे बालोद जिले में एक साथ महा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा
जिसके तहत नगर पंचायत गुण्डरदेही में भी 10 जगह स्थल चिन्हांकित किया गया है जिसमें सामुदायिक भवन ,चैनगंज ,बघमरा, मेन रोड, पुलिस स्टेशन, आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों में सभी जगह वृक्षारोपण किया जाएगा इसके लिए प्रभारी की नियुक्ति भी की गई है साथ ही 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना आसान है लेकिन उसकी देखभाल करना मुश्किल है इसके लिए ट्री गार्ड लगाने के लिए व्यापारियों से कहा गया है अपने-अपने घर के सामने लगे वृक्षों में ट्री गार्ड लगाकर उनकी सुरक्षा करें। प्रमोद जैन जी ने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए पर्यावरण को बचाए अपनी पृथ्वी को बचाए।

