PATRIKA24x7

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी में छात्र संघ का गठन मेघा शालानायक एवं यामिनी बनी उपशालानायक।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी में सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ का गठन किया गया जिसमें शाला के छात्राओं ने बाजी मारी। शालानायक एवं उपशालानायक का चयन चुनाव प्रकिया द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसमें शालानायक हेतु चार उम्मीदवार नामांकित हुए मेघा 12वीं कला कुणाल 12वीं गणित डेविड 12वीं गणित दोनेश कुमार 12वीं वाणिज्य जिसमें कु मेघा कक्षा 12वीं कला ने सबसे अधिक 100 वोट प्राप्त कर शालानायक के पद पर चयनित हुई इसी प्रकार उपशालानायक के लिए 2 उम्मीदवार नामांकित हुए धर्मेन्द्र कक्षा 12वीं गणित तथा यामिनी कक्षा 12वीं कला जिसमें कु यामिनी कक्षा 12वीं कला ने 132 वोट प्राप्त कर उपशालानायक पद के लिए चयनित हुई।

इसी तरह छात्र प्रतिनिधि लकेन्द्र कक्षा 12वीं वाणिज्य छात्रा प्रतिनिधि लक्ष्मी 12वीं कला क्रीड़ा सचिव पुरेन्द्र 12वीं गणित स्वस्थ सचिव जान्हवी कक्षा 10वीं अनुशासन प्रभारी कुलेश्वर साहू 12वीं वाणिज्य सांस्कृतिक प्रभारी भावना मंडावी कक्षा 10 वीं बागवानी प्रभारी तुकेन्द्र 12वीं गणित विभा कक्षा 10वीं विज्ञानं प्रभारी वेदिका साहू 12वीं जीवविज्ञानं नशामुक्ति प्रभारी साहिल 12वीं कला बने साथ ही सभी कक्षाओं की कक्षानायक का चुनाव किया गया।

जिसमें कक्षानायक कक्षा 9वीं अ तेजप्रकाश उपकक्षानायक पूर्वी कक्षा 9वीं ब कक्षानायक हर्षिता उपकक्षानायक कारण कक्षा 10वीं कक्षानायक हितेश्वरी उपकक्षानायक भूवेश कक्षा 11वीं कक्षानायक हर्षा उपकक्षानायक सौम्य कक्षा 12वीं कक्षानायक यशवनी उपकक्षानायक चमन बने। इसी प्रकार शाला में युवा एवं युको क्लब का गठन युको क्लब प्रभारी नरेन्द्र साहू व्याख्याता द्वारा किया गया जिसमें कामिनी कक्षा 12वीं कला प्रधानमंत्री यागिनी 12वीं जीवविज्ञान क़ानून एवं सुरक्षा मंत्री मुस्कान 11वीं जीवविज्ञान वित्तमंत्री हिना 12वीं गणित शिक्षामंत्री ख़ुशी 12वीं जीवविज्ञानं खेलमंत्री कसीस स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री हितेश्वरी क़ृषि एवं उद्योग मंत्री सुयश 10वीं पर्यावरण मंत्री एवं सदस्य भावना साहू 12वीं वंदना 10वीं कु चेतना 10वीं तेजप्रकाश 9वीं तरुण 10वीं जान्हवी 10वीं बने।

इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू द्वारा सभी छात्र प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों का ग़ुलाल लगाकर एवं गुलदस्ता भेटकर स्वागत किया तथा सभी पदाधिकारियों को अनुशासन मे रहकर अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शाला के विकास में सहयोग देने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात सभी छात्र छात्राओं को शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र साहू व्याख्याता ज्योति सोनी प्रीति गणवीर प्रीति मंडावी बी लहरे गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश साहू ईश्वरी साहू विज्ञान सहायक प्रीति साहू  कविता साहू एवं शाला के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!