गुण्डरदेही।
स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया! गंभीर कुपोषित बच्चों को एन, आर, सी, डौण्डी ले जाने की सलाह पालको को दिया गया! आवश्यकता के अनुरूप दवाई दी गई. उपस्थित वार्डवासीयों को बरसात के मौसम में होने वाले बीमारीयों डायरिया, मलेरिया,डेगू , आदि के बचाव के विषय में जानकारी दिया गया! व्यक्तिगत साफ सफाई, खाना खाने से पहले हाथ साबुन से धोना, शौक के बाद हाथ साबुन से धोना पानी उबाल कर पीना, खाना पीने के पदार्थ को ढंककर रखना, गिला मोजा, गिला कपडा नहीं पहने, बारिश में न भीगे! कुल 47 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया!
जिसमें 6 बच्चा गंभीर कुपोषित एवं 41 बच्चा मध्यम कुपोषित थे! बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक विकास के लिए खान पान के विषय में पालको को विशेष समझाइश दिया गया! महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर दिव्या मानिकपुरी ने बताये बच्चों को मीनू के अनुसार गरम भोजन करवाना है, गर्भवती माताओं को रेडी टू ईट निर्धारित समय में देना है, पकाने की विधि बताना है, व्यंजन क्या क्या बना सकते हैं, अपने बच्चों को समय में आंगनबाड़ी केन्द्र भैजना, हितग्राही शासन के योजनाओं का भरपूर लाभ लें! 22 आंगनबाड़ी केन्द्र से शिविर का लाभ लिया! आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं वार्ड वासी उपस्थित थे!

